Homeअपना शहरतेज हवा के साथ हुई बारिश, जन जिवन हुआ अस्त व्यस्त...

तेज हवा के साथ हुई बारिश, जन जिवन हुआ अस्त व्यस्त…

राजगढ़। दोपहर लगभग 1 बजे राजगढ़ सहीत आसपास के क्षैत्रों में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। लगभग 2 घण्टे हुई झमाझम बारिश  से जन जिवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज हवा एवं आंधी में कई घरों का सामान उड़ गए वही कई घरों के चद्दर भी उड़ गए। वही मोहनखेड़ा गेट स्थित दुकानों के सामान उड़कर सड़क पर आ गया एवं पंचर की दुकान ध्वस्त हो गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते पानी सड़को से बह निकला। तेज हवा के कारण कुक्षी रोड़ स्थित आईजी विद्या पिठ हाईस्कुल का मुख्य द्वारा गिर गया। वहीं नगर के इन्द्रा काॅलोनी में विद्युत पोल गिर गया जिससे लोगो को लगभग 4 घंटे बिजली का इंतजार करना  पड़ा। बारिश के चलते पुलिस थाना राजगढ़ परिसर में पानी भर गया जिससे थाना जलमग्न हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!