Homeअपना शहरतहसील में किसान आंदोलन के चलते कई जगह दुध-सब्जी को तरसे लोग,...

तहसील में किसान आंदोलन के चलते कई जगह दुध-सब्जी को तरसे लोग, राजगढ़ में साप्ताहीक हाट रहा फ्लाॅप, नही लगी सब्जीयों की दुकाने, बरमण्डल में घर-घर बाटा धनियां…

टीम चेतक टाईम्स…
राजगढ़। किसान आंदोलन के चलते लोग दुध व सब्जीयों को तरस गए है। आंदोलन के चलते राजगढ़ में लगने वाला साप्ताहीत हाट बाजार आज फ्लाॅप हो गया। हाट में आज गिनी चुनी दुकाने लगी जिनमें सब्जीयों की दुकान नही लगी। जहां सब्जी की दुकाने लगती है वहा सन्नाटा दिखाई दिया। अपनी मांगों को लेकर किसानों द्वारा किये जा रहें आंदोलन को पुरा समर्थन मिल रहा है। वहीं नगर के बस स्टेण्ड पर लगने वाली सब्जीयों की दुकानें तीन दिन से बंद है।
रिंगनोद में किसान आंदोलन का असर दिखाई दे रहा है। यहां दुध एवं सब्जीयों की दुकाने आज भी बंद रही। सब्जीयों एवं दुध की दुकान बंद के चलते लोगे यहां भी सब्जी व दुध के लिए तरस गए।

बरमंडल में किसान आंदोलन के चौथे दिन भी दुध एंव सब्जी को लोग तरस गये। लगातार तीसरे दिन किसानो ने धनिये से भरे वाहन को पकडा। युवाओ की टोली ग्राम से बहार जाने वाली उपज को लेकर चौकन्नी रही। जैसे ही खबर मिली की धनिया भरकर एक आईशर वहान मंडी जा रहा। किसानो ने उसे पकडकर पुरे ग्राम मे घुमाकर घर-घर धनिया बांट दिया। वही किसानो के रूख को देखते हुये रविवार को साप्ताहीक हाट बाजार भी सुनसान रहा। हाट बाजार मे जहा 200 से लेकर 250 दुकाने आती है लेकीन इस बार केवल 5 से 6 दुकान ही बाजार मे लगी। सब्जी एंव फलो की तो एक भी दुकान नही थी। पुरे बाजार सुनसान नजर आया। शनिवार को तो ग्राम पुरी तरीके से बंद था वही रविवार को पशुओ को बिमारी से बचाने के लिये आषाढी पुजा के आयोजन के चलते ग्राम के व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 10 बजे तक बंद रहे।

राजोद में किसान आंदोलन के चलते यहां भी दुध डेरी व सब्जीयों की दुकाने बंद रही। राजोद में सब्जीयों की दुकानों के साथ ही फल फ्रुट की दुकाने भी बंद रही। यहां भी लोग सब्जीयों व दुध के लिए तरस गए।
दसई में किसान आंदोलन के चलते यहां भी दुध डेरी बंद रही। दुध नही मिलने के चलते कई होटलों पर चाय भी नही मिली। सब्जीयों की दुकान बंद होने से सब्जीयां भी नही मिली।
मांगोद में किसानों द्वारा फोरलाईन पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। अपनी मांगो के चलते किसानों ने यहां नायब तहसीलदार प्रकाश परिहार को ज्ञापन सौपा। इस दौरान पुलिस बल भी मौजुद रहा।
अमझेरा में किसान आंदोलन के चलते सब्जीयों की दुकाने बंद रही। जिससे लोगो को सब्जीयां नही मिली वहीं दुध कि दुकाने खुली रही।
लाबरिया में किसान आंदोलन के चलते दुध डेरीया बंद रही। दुध नही मिलने से लोग दुध के लिए तरस गए। वही सब्जीयों की दुकान खुली रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!