Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - सहायक सचिव की तत्काल प्रभाव से की सेवाएं समाप्त, मामला...

सरदारपुर – सहायक सचिव की तत्काल प्रभाव से की सेवाएं समाप्त, मामला ग्राम पंचायत रिंगनोद का…

  सरदारपुर। मृत व्यक्ति के नाम से राशी आहरित करने पर जनपद पंचायत सीईओं द्वारा ग्राम पंचायत रिंगनोद के सहायक सचिव की सेवा समाप्त कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पचांयत रिंगनोद में ग्रेवल मार्ग निर्माण होलातलाई से लालसिंह मास्टर के खेत तक निर्माण कार्य में मृत व्यक्ति गामरसिंह एवं दलसिंह के नाम से राशि 2862 रूपयें अनाधिकृत रूप से आहरित किये जाने पर जिला पंचायत धार के पत्र क्रमांक- 605 दिनांक 21.06.2017 के निर्देश पर ग्राम पंचायत रिंगनोद  में वित्तिय अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए सहायक सचिव कृष्णा सतपुड़ा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।

जनपद पंचायत सीईओं अशोक सवनेर ने बताया की जिला पंचायत से सेवा समाप्त हेतु निर्देश प्राप्त हुए। म.प्र. राज्य रोजगार गांरटी परिषद के परिपत्र क्रमांक-3729/एमआरईजीएस-मप्र/स्था/एनआर-2/17 भोपाल दिनांक 03.06.2017 द्वारा पूर्व में जारी दिशा – निर्देश दिनांक 02.06.2012 में संशोधन अनुसार प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए ग्राम पंचायत रिंगनोद के सहायक सचिव की सेवाए तत्काल प्रभाव से समाप्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!