Homeचेतक टाइम्सरिंगनोद - कल होगा साध्वी श्रीजी का भव्य मंगल प्रवेश, जैन समाज...

रिंगनोद – कल होगा साध्वी श्रीजी का भव्य मंगल प्रवेश, जैन समाज में उत्साह…

रिंगनोद। नगर में कल बुधवार को चातुर्मास हेतु  साध्वी जी का भव्य मंगल प्रवेश समारोह होगा। राजगढ़ रोड स्थित फैक्ट्रीे पर समाजजनों व नगरवासियों  द्वारा  अगवानी की जाएगी।  गच्छाधिपती आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्र्वरजी म.सा., आचार्य देवेश श्रीमद विजय जयरत्न सुरिश्वर जी म.सा. की आज्ञानुर्वतनी साध्वी श्री शशिकलाश्री जी म.सा. की सुशिष्या प. पू. दर्शितकलाश्रीजी म.सा., चिन्तनकलाश्रीजी म.सा. का भव्य नगर प्रवेश होगा। इस हेतु जैन समाज द्वारा भव्य तैयारियां कीगई। नगर प्रवेश के साथ नगर भ्रमण कर  साध्वी वृंद श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर पहुंचेंगे। यहां पर दर्शन वंदन कर जैन धर्मशाला प्रांगण में धर्मसभा होगी। यहां एक लंबे अरसे के बाद  चातुर्मास हो रहा है इस हेतु समाजजनों में विशेष उत्साह है चार माह के दौरान प्रतिदिन धार्मिक क्रियाएं, तपस्या होगी। धर्म सभा के बाद स्वामीवात्सल्य श्री सौधर्म वृहत्तपागच्छीयम त्रिस्तुतीक जैन श्रीसंघ की ओर से होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!