Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - एग्रीकल्चर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों की बैठक हुई सम्पन्न, यूनियन...

पेटलावद – एग्रीकल्चर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों की बैठक हुई सम्पन्न, यूनियन का किया गठन…

गोपाल राठौड़, पेटलावद। मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर शनिवार को एग्रीकल्चर प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने प्रथम व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें यूनियन का गठन किया गया।  जिसमें जिले के सभी बीज पेस्टिसाइड कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।  सभी की सहमती से कार्यकारणी का गठन किया गया।  जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाॅ.नाथूलाल पाटीदार रायपुरिया, उपाध्यक्ष विष्णु पाटीदार करवड़, प्रहलाद पाटीदार खवासा, राधेश्याम आंजना करड़ावद, दिनेश चोयल झकनावदा, सचिव मुकेश पाटीदार रामगढ़, सह सचिव बसंतीलाल पाटीदार जामली, गणेश पाटीदार अमरगढ़, जगदीश पाटीदार पेटलावद, लाल सिंह गरवाल पंथ बोराली, कोषाध्यक्ष संतोष पाटीदार खवासा, मिडिया प्रभारी कमलेश भानपुरिया पेटलावद, सूचना प्रमुख रामप्रसाद पाटीदार रायपुरिया को बनाया गया. संरक्षक मंडल में प्रहलाद पाटीदार बोलासा, रजनीकांत शुक्ला रायपुरिया और कमलेश लाला चोधरी पेटलावद को रखा गया।
यूनियन का मुख्य उद्देश्य बीज और कीटनाशक कर्मचारियों का निजी क्षेत्र में किसी प्रकार का अहित न हो। साथ ही उनका शोषण भी नहीं किया जाए।  इसके साथ ही किसान भाईयों को सही खेती की सलाह और बीज दवाई की सही जानकारी देना है। कार्यक्रम का संचालन कमलेश लाला चोधरी ने किया और आभार विष्णु पाटीदार ने माना। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!