Homeचेतक टाइम्स12 जुलाई को तेज बारिश का अनुमान, प्रदेश में कई जगह होगी...

12 जुलाई को तेज बारिश का अनुमान, प्रदेश में कई जगह होगी बारिश, कमजोर पड़ा मानसून हो सकता है सक्रिय…

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब तक मानसून दस्तक नही दे सका है। जुलाई का महिना भी शुरू हो गया है लेकिन अच्छी बारिश का ना होना चिंता का विषय है। मध्यप्रदेश के लगभग सभी जिलो में लोग उमस और गर्मी से परेशान है। कई जगह किसान द्वारा अपने खेतों में बोया गया अनाज खराब हो गया तो कई जगह अंकुरीत फसल नष्ट होने की कगार पर है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ चुका है। अब 12 जूलाई के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। इस दौरान कई जगहों पर दो से तीन दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई से प्रदेश में कई जगह तेज बारिश का अनुमान है। मौंसम केंद्र के डायरेक्टर अनुपम काश्यपी ने बताया कि मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच कमजोर पड़ गई है। जिसके चलते बारिश थम गई है। प्रदेश में अब तक 16.61 सेमी बारिश हुई है। सामान्य तौर पर अब तक 19.29 सेमी बारिश हो जाना चाहिए थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!