Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - महाविद्यालय प्राचार्य का हुआ स्थानांतरण, अब मण्डलोई ही रहेंगे प्राचार्य...

सरदारपुर – महाविद्यालय प्राचार्य का हुआ स्थानांतरण, अब मण्डलोई ही रहेंगे प्राचार्य…

सरदारपुर। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार श्री राजेंद्र सूरी शासकीय महा विद्यालय सरदारपुर – रागजगढ़ के प्रचार्य का स्थानन्तरण हो गया हैं। राज्य शासन द्वारा 6 प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया हैं। जारी आदेश के अनुसार श्री राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य बीएल चौहान का स्थानांतरण शासकीय पीजी महाविद्यालय धार किया गया हैं। गौरतलब हैं कि 2 वर्ष पूर्व प्राचार्य चौहान का तबादला हुआ था लेकिन हाई कोर्ट से स्टे लेने के बाद महाविद्यालय सरदारपुर -राजगढ़ में ही पदस्थ थे एवं धार से स्थानांतरित होकर आये एसएन मण्डलोई भी यही पदस्थ थे ऐसे में एक महाविद्यालय में दो प्राचार्य थे। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा हैंं की प्राचार्य चौहान का तबादला होने से अब एनएस मण्डलोई ही प्राचार्य रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!