Homeचेतक टाइम्सदसई - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन...

दसई – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन…

नरेंद्र पँवार, दसई।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के अध्यक्ष अरुण यादव के आह्वान तथा जिला कांग्रेस धार के कार्यवाहक अध्यक्ष  कमलकिशोर पाटीदार के नेतृत्व में एवं सरदारपुर के पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल के निर्देश अनुसार आज रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दसई द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कुमार पाठ चौराहे पर पुतला जलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था की मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग्य के द्वारा जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आयोग्य घोषित करते हुए विधायक पद से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बचा रहे हैं जिससे लोकतंत्र की हत्या हो रही है। मुख्यमंत्री को नरोत्तम मिश्रा से इस्तीफा लेना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल मारू, मुकेश पाटीदार एडवोकेट, ईश्वरलाल बग्गापीथा, भरत होटल, कृष्णा पाटीदार, पप्पू पटेल, अशोक धनाजी, पंकज मीणा, सरदार केसरपुरा, मोहनलाल कानाभोपा, लालचंद साली पाटीदार, संजय पटेल कांग्रेस आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!