Homeअपना शहरराजगढ़ - एकलव्य कावड़ यात्रा समिति द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा, उज्जेन...

राजगढ़ – एकलव्य कावड़ यात्रा समिति द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा, उज्जेन पहुंचकर महांकाल राजा को चढ़ाएंगे पावन माही नदी का जल…

राजगढ़। आज श्रावण माह का दुसरा सोमवार है एवं शिव भक्तों का उत्साह चरम पर है। शिवालयों में भोलेनाथ की पुजा – अर्चना करने वालों की दिन भर भीड़ रही है। वहीं नगर के लालबाई फुलबाई माता मंदिर से कावड़यात्रा निकाली गई। एकलव्य कावड़ यात्रा समिति द्वारा निकाली गई यह कावड़ यात्रा 21 जुलाई को उज्जैन पहुंचेगी जहां भगवान महांकाल को पावन माही नदी का जल चढ़ाएंगे। माही नदी का जल लेकर भगवा वस्त्र धारण कर नगर के लालबाई फुलबाई माता मंदिर से निकली कावड़ यात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गो में भ्रमण किया इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़ यात्री शामिल थे जो बम – बम भोले के जयकारें लगाते हुए निकले। कावड़ यात्रिंयों का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा कर फलाहारी वितरती किया गया। उक्त कावड़ यात्रा बलराम मकवाना, तरुण मकवाना, राजु भाबर, अमृत सिगार के नेतृत्व में महाकाल मंदिर उज्जैन के लिए निकली गई। कावड़ यात्रा में सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस बल भी मौजुद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!