Homeअपना शहरसरदारपुर - अनियंत्रीत होकर पलटी यात्री बस, 25 से अधिक हुए...

सरदारपुर – अनियंत्रीत होकर पलटी यात्री बस, 25 से अधिक हुए घायल, बड़ी संख्या में सवार थे स्कुली विद्यार्थी, पढिये घटना की पुरी खबर…

सरदारपुर। राजगढ़ से गुमानपुरा चलने वाली लोकल यात्री बस क्रमांक एमपी 11 पी 0522 आज सुबह लगभग 10ः30 बजें रिंगनोद के उजाड़ीया के समिप अनियंत्रीत होकर पलटी खाई गई। घटना में 30 से अधिक लोगो को चोट आई जिनमें 6-7 लोगो को अधिक चोट आई है। बस में यात्रीयों के अलावा बड़ी संख्या में स्कुली विद्यार्थी सवार थे। सभी का उपचार सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर में किया गया।

बस में सवार घायल यात्रियों ने बताया की रोज की तरह आज भी बस सवारी भरकर गुमानपुरा से निकली थी लेकिन बस का संतुलन बिगड़ने से वह अचानक पलटी खा गई। पलटी खाते ही बस में चिख पुकार मच गई। बस की छत पर बैठे कुछ स्कुली विद्यार्थी बस का संतुलन बिगड़ते ही कुद गए थे। आस पास के लोगो को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वें हर संभव मदद करने हेतु दोड़ पड़े। स्कुल के शिक्षको को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वैसे ही वे स्कुली विद्यार्थीयों को लेकर सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर पहुंचे। बड़ी संख्या में घायल सरदारपुर पहुंचे तो जगह कम पड़ गई एवं एक बेड पर दो घायलों का उपचार करना पड़ा।

ग्राम पंचायत गुमानपुरा के संरपच भारतसिंह सिंगार ने बताया की वे बस से कुछ दुरी पर थे। बस पलटी खाते ही वे पहुंचे एवं अंदर फसे घायलों को निकालकर अपने बोलेरे वाहन से सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर लेकर आये। वहीं सोसायटी अध्यक्ष जुवानसिंह, पुलिस वाहन एवं 108 आदी की मदद से घायलों को सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर लेकर पहुंचे। जहां डाॅ. एमएल जैन, डाॅ. नोशाद नकवी, डाॅ. नितिन जोशी  ने घायलों का उपचार किया। वहीं पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं विधायक प्रतिनिधि जमना भूरिया घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। कई घायलों का प्राथमिक उपचार उप स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में किया गया।

तीन माह का सोरभ गड्डे मे गिरा, मां ने ढुंडा रोने पर चला पता:- घायल यात्रियों ने बताया की बस पुरी तरह भरी हुई थी। जैसे ही बस पलटी लोग एक के उपर एक आ गए। वहीं गुमानपुरा निवासी रेखाबाई पति दिपसिंह कटारा अपने 3 माह के बच्चे सोरभ को लेकर बस में बैठी थी। रेखाबाई ने बताया की बस के पलटते ही सब उपर निचे हो गए सोरभ का थोड़ी देर पता नही चला लेकिन रोने की आवाज आई तब पता चला तो सोरभ घटनास्थल के पास ही एक पानी के छोटे से गढ्डे में जा गिरा था। हालांकी सोरभ को खरोंच भी नही आई लेकिन उसकी मां रेखा बाई घायल हो गई।

बड़ी संख्या में थे स्कुली विद्यार्थी सवार:- जो बस पलटी खाई उसमें बड़ी संख्या में गुमानपुरा, रतनपुरा, फुलझर, मवड़ी, रंगपुरा, होलातलाई आदी गांवों के विद्यार्थी सवार थे जो रिंगनोद पढ़ने जा रहे थे। हादसे में अधिकांश विद्यार्थी घायल हुए है एवं कुछ के हाथ – पांव में फ्रेक्चर भी है। ग्रामीणों ने बताया की कुछ दिन पहले ही गुमानपुरा- रिंगनोद रोड़ की मरम्मत कि है लेकिन रोड़ की पटरीयों को ठीक से नही भरने एवं मिट्टी से भरने के कारण ही बस का संतुलन बिगड़ा और वों पलटी खा गई।




ये हुए घायल:- आसपास के ग्रामीण घायलों को लेकर सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर पहुंचे जहां सभी घायलों का उपचार किया गया। घटना में गंगा भुवानसिंह होलातलाई 15 वर्ष, जानु गणपत सिंह फुलझर 14 वर्ष, सोनु थानसिंह फुलझर 15 वर्ष, परमीला भीमसिंह फुलझर 15 वर्ष, माया बाबुलाल पंवार गुमानपुरा 17 वर्ष, कुसुम अशोक बेरागी रतनपुरा 16 वर्ष, पिरो सबरसिंह फुलझर 18 वर्ष, सिमा करणसिंह पड़ाटा टाण्डा 10 वर्ष, शारदाबाई मुन्नालाल गुमानपुरा 30 वर्ष, मुन्ना उकारलाल गुमानपुरा 32 वर्ष, नारायण मांगीलाल चोयल रतनपुरा 45 वर्ष, संजय धनसिंह मवड़ी 16 वर्ष, राधा ठाकुरसिंह रंगपुरा 16 वर्ष, गंगाबाई नाथुलाल रिंगनोद 40 वर्ष, रिना बालसिंह फुलझर 17 वर्ष, ललीता थानसिंह फुलझर 19 वर्ष, नारायण भीमसिंह फुलझर 17 वर्ष, तुलसा नंदराम गुमानपुरा 18 वर्ष, सुनील वालसिंह फुतेवड़ी 16 वर्ष, सुकलीबाई नानसिंह रतनपुरा 60 वर्ष, विनायक प्रेमसिंह गुमानपुरा 14 वर्ष, संगीता नेमालाल अगलेचा गुमानपुरा 15 वर्ष, रंबाबाई कन्नु गुमानपुरा 35 वर्ष, जितेन्द्र भागीरथ रतनपुरा 15 वर्ष, विजय तेरसिंह गुमानपुरा 17 वर्ष आदी घायल हुए जिनका उपचार सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर में जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला:- रिंगनोद चौकी प्रभारी एएस कटारा ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आरोपी बस चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!