Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - भाजयुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों...

सरदारपुर – भाजयुमो की विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत…

सरदारपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की सरदारपुर में  बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन स्थानीय श्री शंकर मंदिर सरदारपुर में सम्पन्न हुआ।  बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।  बैठक में सरदारपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को जिले एवं प्रदेश स्तरीय संगठन में स्थान दिया गया एवं उनका स्वागत – सम्मान किया गया। बैठक में भाजयुमों जिला अध्यक्ष सन्नी रिन को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, सरदार मेड़ा को अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष, कमल यादव को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, कन्हैयालाल पटेल किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, प्रकाश (सहारा) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवम अशोक चेनाजी को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का सरदारपुर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर विधायक कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया।  



वही अतिथि एवं कार्यकर्ता एक वृहद रैली के रूप में बैठक स्थल पर पहुंचे जिसमें मंचासीन धार जिला भाजयुमो प्रभारी शशांक जोशी एवं सरदार मेड़ा, कमल यादव, राजेंद्र गर्ग, जमना भूरिया, नवीन बनिया, रामेश्वर चौधरी, कन्हैयालाल पटेल, रामलाल संगीत्रा, पिडु बारिया, धर्मेंद्र मंडलोई, गोपाल सोनी सहित सभी पदाधिकारी मंचासीन थे, जिनका परिचय युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजगढ़ रवि त्रिवेदी ने किया तथा गोपाल वैष्णव एवं सभी सेक्टर प्रभारियों द्वारा महापुरुषो की पुस्तक एवं पौधा भेटकर अतिथियों का स्वागत किया। 
आयोजन में उद्बोधन में भाजयुमो जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजन के संबंध में विस्तृत में कार्यकर्ता को जानकारी दी। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात  अतिथियों द्वारा  शंकर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का आभार राजगढ़ मंडल महामंत्री मदन चोयल ने माना।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!