Homeअपना शहरराजगढ़ - अंतिम श्रावण सोमवार को दोपहर 3 बजे निकलेगी शाही सवारी,...

राजगढ़ – अंतिम श्रावण सोमवार को दोपहर 3 बजे निकलेगी शाही सवारी, नगर की प्रजा का हाल जानने निकलेंगे भगवान सोम चन्द्रेश्वर महादेव…



राजगढ़। अन्तिम श्रावण सोमवार को रक्षाबन्धन पर्व के दिन दोपहर 3 बजे से नगर के श्रीराम सरकारी मन्दिर से बाबा महाकाल के रुप में सोम चन्द्रेश्वर महादेव प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भक्तों का हाल जानने निकलेगें। रक्षाबन्धन पर चन्द्रग्रहण होने पर भी शाही सवारी निकलेगी। भगवान के मुखारविन्द होने की वजह से एवं महाकालेश्वर उज्जैन के चन्द्रेश्वर महादेव के भ्रमण के समय पर ही राजगढ़ के राजा नगर की प्रजा का हाल जानने निकलेगें। इस सवारी में जगह जगह स्वागत स्वरुप भगवान सोमचन्द्रेश्वर की आरती व प्रसादी का वितरण नगर की सामाजिक,राजनितिक,धार्मिक संस्थाओ द्वारा होगा। 
शाही सवारी में विशेष आर्कषण के रुप में झाकिंया बग्घी,ढोल,बैन्ड बाजों आदि भूतों की टोली रहेगी। साथ ही रात्रि के समय चन्द्रग्रहण प्रारम्भ होने के पूर्व मन्दिर पहुॅचकर आरती व प्रसादी का वितरण होगा।यह सवारी श्री राम सरकारी मन्दिर तीन बत्ती से प्रारभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से चौराहे होते हुए पुनः मन्दिर पहुचेगी जहा पर आरती व प्रसादी का वितरण होगा। समस्त हिन्दू समाज ने निवेदन किया है भगवान सोम चन्द्रेश्वर महादेव के दर्शन  कर सवारी में पधारकर जीवन को धन्य बनावें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!