Homeअपना शहरराजगढ़ - भुजरिया पर्व पर निकलेगी धर्मयात्रा, जवारों का किया जायेगा विसर्जन...

राजगढ़ – भुजरिया पर्व पर निकलेगी धर्मयात्रा, जवारों का किया जायेगा विसर्जन…

राजगढ़। सकल पंच यादव (गवली) समाज द्वारा भुजरिया पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व नाग पंचमी के प्रारम्भ से लेकर रक्षाबंधन तक चलता है। इस पर्व पर बालिकाएं एवं युवतियों द्वारा अपने – अपने घरो पर जवारे रोपकर प्रत्येक दिन जवारे की पूजा – अर्चना की जाती है। वही रक्षाबन्धन के अगले दिन जवारे की समापन यात्रा मंगलवार को निकाली जाएगी। 



समाज के वरिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि सकल पंच यादव समाज द्वारा इस आयोजित धर्मयात्रा में स्वर्ण रथ, राधा कृष्ण के वेश में सज्जित कलाकरो की झाँकी एवं बमबम रथ में भुजरिया (जवारे) को रखा जाएगा। वही बालक – बालिकाओं द्वारा गरबा एवं डाँडिया रास करते हुए चलेंगे। धर्मयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सरदारपुर माही तट पहुँचेगी। जहाँ  भुजरिया (जवारे) का विसर्जन किया जाएगा। यहाँ से पुनः  श्री राधा कृष्ण गवली मंदिर पहुँचकर भुजरियों की आरती उतारी जाएगी। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!