Homeचेतक टाइम्ससरदार सरोवर बाध परियोजना पैकेज, 21 विस्थापित परिवारों ने लिया अतिरिक्त पैकेज...

सरदार सरोवर बाध परियोजना पैकेज, 21 विस्थापित परिवारों ने लिया अतिरिक्त पैकेज का लाभ, प्रशासन ने किया 63 लाख रूपये की राशि का अग्रिम भुगतान…

धार। कलेक्टर श्रीमन् शुक्ला ने बताया कि सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों के सुचारू विस्थापन के लिए अतिरिक्त पैकेज के आदेश जारी किए गए है। राज्य शासन के निर्देशानुसार सरदार सरोवर परियोजना के लिए अतिरिक्त पैकेज के तहत 5 लाख 80 हजार रूपये की राशि में से आफर लेटर के साथ 3 लाख रूपये की राशि एवं मकान तोड़कर शिफ्ट करने पर 2 लाख 80 हजार रूपये की राशि हितग्राहियों को दी जा रही हैं।
इसी क्रम में कुक्षी तहसील के 21 विस्थापित परिवारों को कुल 63 लाख रूपये राशि का अग्रिम भुगतान किया गया हैं। भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी सरदार सरोवर परियोजना कुक्षी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2017 तक कुक्षी तहसील के ग्राम चंदनखेडी के 08 विस्थापित परिवारों को 24 लाख रूपये, निसरपुर के 07 विस्थापित परिवारों को 21 लाख रूपये, मलवाड़ी के 03 विस्थापित परिवारों को 9 लाख रूपये, कड़माल के 02 विस्थापित परिवारों को 6 लाख रूपये तथा कोठडा के 01 विस्थापित परिवार को 3 लाख रूपये की राशि का अग्रिम भुगतान किया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंदनखेडी के 08 विस्थापित परिवारों में नुरसिंह पिता हजारिया, सुरपाल पिता छगन, सुरेश पिता भावसिंह, रूगनाथ पिता उम्दा, शर्मिला पिता सखाराम, मोतीलाल पिता तेरसिंह, पुप्प पिता लक्ष्मण एवं कलसिंह पिता नहारसिंह शामिल है। इसी प्रकार निसरपुर के 07 विस्थापित परिवारों में बाला पिता गोकुल, नारायण पिता मेहताब, युसुफ पिता शरीफ, संगीता पति मन्नालाल, रामकुवर पिता परस्या, डोगरसिंह पिता जोगा व सीताराम पिता नान्जी, ग्राम मलवारी के 03 विस्थापित परिवारों में सखाराम पिता डापडिया, राजकुमार पिता गोमा व उमेश पिता बद्रीलाल, ग्राम कड़माल के 02 विस्थापित परिवारों में श्रीराम पिता गंगाराम व सुखदेव पिता लाल्या तथा ग्राम कोठडा के अरविन्द्र पिता रायसिंह शामिल है। उक्त विस्थापित परिवारों को अस्थाई आवास, खाद्यान्न तथा पी.एम. आवास अन्तर्गत शासन के आदेशानुसार 3-3 लाख रूपये की राशि का अग्रिम भुगतान किया गया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!