Homeक्राइमसरदारपुर - मृतक का शव परिजनों को सौपा, पुलिस ने हत्या व...

सरदारपुर – मृतक का शव परिजनों को सौपा, पुलिस ने हत्या व लूट का दर्ज किया प्रकरण, मामला रिंगनोद के इंद्रा काॅलोनी का…

सरदारपुर। रिंगनोद में बिति रात्री बदमाशो द्वारा की गई फायरिंग में मृतक बापूसिंह पिता गेंदा के शव का पीएम कर शव परिजनों को सौपा गया। रात्री में लगभग 1 -2 बजे चोरो ने धावा बोल दिया था। जिसके बाद गश्त कर रहें ग्रामीण और चोरो का आमना सामना हुआ। इस दौरान इंद्रा काॅलोनी निवासी बापूसिंह को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलो का सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार किया। गौरतलब है की इंद्रा काॅलोनी क्षैत्र में पहले भी दो बार चोरो द्वारा फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दे चुके है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वहीं चोरो ने तलाईपुरिया में एक घर में धावा बोलकर लुटपाट की। जानकारी के अनुसार चोर तलाई पुरिया के सातीया भील के यहां से मारपीट कर एक भैंस एवं भैसे के 2 बछड़े, 8 बकरिया, चांदी के पायजेब व चांदी का कंदौरा लुट कर ले गए। बताया जा रहा है कि सभी चोर हथीयार बंद थे।

रिंगनोद पुलिस चौकी प्रभारी विजय वास्केल ने चर्चा में बताया की मृतक बापूसिंह का शव परिजनों के सुपुर्द किया है। मामले में धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया गया है। वही चोरो ने रिंगनोद के ही तलाईपुरिया में लुट की वारदात को अंजाम दिया है।  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!