Homeअपना शहरसरदारपुर - तीन थाने - एक चौकी की पुलिस टीम कर रही...

सरदारपुर – तीन थाने – एक चौकी की पुलिस टीम कर रही है बदमाशों की सर्चिग, गश्त करने वाले ग्रामीणों की बड़ी संख्या, मामला रिंगनोद के इंद्रा काॅलोनी का…

सरदारपुर। पुलिस थाना क्षेत्र सरदारपुर के रिंगनोद की इंद्रा काॅलोनी में मंगलवार – बुधवार रात्री में चोरो ने उत्पात मचाया था। इस दौरार लुट की नियत से आए चोरो एवं गश्त कर रहें ग्रामीणों का आमना – सामना हो गया। इसी दौरान बापुसिंह नामक व्यक्ती की चोरो द्वारा कि गई फायरिंग में मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्सांए ग्रामीणों ने लगभग 2 घण्टे राजगढ़ – कुक्षी हाइवे को जाम कर दिया था। बाद में अधिकारीयों ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश दी जिसमें बाद लोग हाइवे से हटे थे। वहीं बदमाशों ने रिंगनोद के ही तलाईपुरिया में एक घर में घुसकर लुट की वारदात को अंजाम दिया था। वही घटना स्थल पर कल एडीशलन एसपी अजयसिंह (आईपीएस) मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लेकर मृतक परिवार एवं ग्रामीणों से मुलाकात की थी। जिसके बाद पुलिस अधिक्षक बिरेन्द्रसिंह के निर्देश पर एडीशनल एसपी अजयसिंह द्वारा एक टीम गठीत कर बदमाशों की सघन तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सरदापुर, पुलिस थाना राजगढ़, पुलिस थाना टाण्डा एवं पुलिस चौकी रिंगनोद कि एक संयुक्त पुलिस टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस बदमाशों के आने – जाने वाले रास्तों पर निरंतर दबीश दे रही है। कुछ संदिग्धों से भी पुलिस द्वारा पुछताछ की जा रही है। इधर रिंगनोद पुलिस द्वारा रात्री गश्त में वृद्धी कर दी गई है। पुलिस गश्त रात्री में लगातार भ्रमण कर रही है। वहीं गश्त कर रहें ग्रामीणों की संख्या में भी इजाफा हुआ। घटना के बाद भी ग्रामीण ने अपने – अपने मोहल्लों में गश्त कर रहें है।

एडीशनल एसपी अजयसिंह (आईपीएस) ने चर्चा में बताया कि घटना स्थल का जायजा लेकर बदमाशों की सर्चिग प्रारंभ कर दी गई है। घटना को लेकर हर कार्यवाही की जा रही है। घटना से जुड़े आरोंपी जल्द ही हिरासत में लियें जायेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!