Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - भाजपा ने मनाई भगवान बलराम जयंती, मध्य प्रदेश सरकार हमेशा...

पेटलावद – भाजपा ने मनाई भगवान बलराम जयंती, मध्य प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहती है – विधायक भूरिया…

गोपाल राठौड़,पेटलावद। आज दोपहर 2 बजे नगर के भाजपा कार्यालय पर भगवान बलराम जी की जयंती मनाई गई. सबसे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष छगनलाल जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार और विधायक निर्मला भूरिया ने पंडित दिनदयाल व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया.विधायक निर्मला भूरिया ने कहा कि मप्र की सरकार किसानों की सरकार है जो हर वक्त किसानों के साथ खड़ी रहती है. किसानों के हितों के लिए हमेशा सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे है. आज हम भगवान बलराम की जयंती मना कर किसानों के हितों के लिए संकल्प ले.  नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिए बहुत विकास कार्य किए है और भाजपा सरकार ने ही 8 रूपए किलों में प्याज खरीद कर किसानों को घाटे से उबारा है. वहीं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोहर भटेवरा ने कहा कि माही डेम स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया की देन है जिसकी वजह से ही आज पेटलावद के किसान खुश है.
वहीं आसपास से आए किसानों का किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भगवा कलकर दुपट्टा और भगवान बलराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, नगर मंडल अध्यक्ष शंकर राठोड़, सुरेंद्र सिंह मोटापाला, अजमेर सिंह भूरिया, रमेश गुजर्र, नवीनचंद्र सिंह बोड़ायता,मूलचंद्र निनामा, गोविंद मुलेवा, मंडी डायरेक्टर मुकेश परमार, मंडल महामंत्री प्रकाश मुलेवा,किर्तीश चाणोदिया, नगर कोषाध्यक्ष राहुल शुक्ला, वेंकट त्रिवेदी, जितेंद्र मेहता, अनिल मुलेवा, कमलेश भानपुरिया, सुखराम मोरी, सोनू विश्वकर्मा, भुरू पटेल, विनोद सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलापाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!