Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, सेकड़ो...

राजगढ़ – भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, सेकड़ो कार्यकर्ता सहीत पदाधिकारी रहें मौजूद…

हुकमसिह राजपूत, राजगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर की मार्केटींग सोसायटी परिसर से प्रारंभ हुई। जो नगर के प्रमुख मार्गो चैहारों से होते हुए नया बस स्टेण्ड पहुंची जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा एवं पार्टी का ध्वज लेकर चल रहे थे। वहीं यात्रा में क्षैत्रिय विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजयूमों जिला महामंत्री जयसूर्या, भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया, मण्डल अध्यक्ष नविन बानिया खुली गाड़ी में अभीवादन स्वीकार करते हुए चल रहें थे। तिरंगा यात्रा नया बस स्टेण्ड पहुंची जहां विधायक, मण्डल अध्यक्ष एवं भाजयूमों जिला महामंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तिरंगा यात्रा के प्रभारी मदन चोयल ने बताया की तिरंगा यात्रा प्रदेष अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के मार्गदर्षन में भाजयूमों जिलाध्यक्ष संनी रिन के आव्हान पर यूवाओं को देश प्रेम के लिए प्रेरित करने व स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानीओं की याद में सम्पूर्ण धार जिले में निकाली गई है। वही उक्त तिंरगा यात्रा आज राजगढ़ नगर में भी निकाली गई। तिरंगा यात्रा में राजगढ़ मण्डल के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सोनी, ज्ञानेन्द्र मुणत, मण्डल महामंत्री पिडु बारिया, दारासिंह चौहान, भाजयूमों मण्डल अध्यक्ष रवि त्रिवेदी व महामंत्री सुमित अवस्थी, भाजयूमों नगर उपाध्यक्ष हुकमसिंह राजपूत, ज्वाला सोलंकी, दिपक चौधरी, सुरेश चोयल, गिरधारी चौधरी, विक्रम बारोड़, कंकुसिंह राजपूत आदी कार्यकर्ता मौजुद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!