Homeचेतक टाइम्सबामनिया में तिरंगा यात्रा का किया गया भव्य स्वागत...

बामनिया में तिरंगा यात्रा का किया गया भव्य स्वागत…

बामनिया से सुमित राठौड़

बामनिया में तिरंगा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा और गुलाल लगा कर किया गया पूर्व उपसरपंच अजय जैन, प्रताप सिसोदिया, कुलदीप राठौड़ आदि उपस्थित थे।
बामनिया।लोगों में देश भक्ति का जज्बा जगाने के लिए भाजपा ग्रामीण मण्डल पेटलावद द्वारा हाथो  में तिरंगा लेकर निकली गई यह यात्रा अपने आप मे अनोखी थी।यह यात्रा पेटलावद गायत्री मन्दिर से शुरू होकर अपने तय रूट बावड़ी,बरवेट, सारंगी,मठमठ,भभरापाड़ा,घुघरी,गगाखेड़ी,करवड़,बामनिया,रामपुरिया,अमरगढ़,असालिया, होते हुए दुलखेड़ी पर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। और यात्रा को सफल बनाने में मण्डल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गगाखेड़ी यात्रा संयोजक सुखराम मोरी युवा नेता जीवन सिंह पंवार मंडल महामंत्री कालू सिग मेडा नितिराज सिंह बोडायता सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ तिरंगे को गुलाल लगा कर पूजा की गई युवाओं में अच्छा खासा उत्साह देखा गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!