Homeचेतक टाइम्सपेटलवाद - जैन सोशल ग्रुप पेटलावद मेत्री ने सौपा ज्ञापन, पर्युषण महापर्व...

पेटलवाद – जैन सोशल ग्रुप पेटलावद मेत्री ने सौपा ज्ञापन, पर्युषण महापर्व पर आठ दिवस तक मास विक्रय प्रतिबंधित की रखी मांग…

गोपाल राठौड़,पेटलावद। जैन सोशल ग्रुप पेटलावद मेत्री द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पर्युषण महापर्व पर दिनांक 18 अगस्त से 26 अगस्त तक सम्पूर्ण कत्लखाने, मछली दुकाने, मांस विक्रय पूर्णरूप से बंद करने हेतु एक ज्ञापन एसडीएम सीएस सोलंकी  और स्वक्षता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठोर सहित थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर को सौंपा। ग्रुप के अध्यक्ष चेतन कटकानी ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी का संदेश जीयो और जीने दो की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए जैन धर्म के पर्युषण महापर्व पर आठ दिवस तक संपूर्ण कत्लखाने, मछली दुकाने, मास विक्रय को आठ दिनों तक प्रतिबंधित किया जाए और सभी जगह की प्रशासन मानिटरिंग करे।  कार्यक्रम का संचालन राजेश पालरेचा ने किया और ज्ञापन का वाचन कटकानी ने किया। ज्ञापन सौंपते समय विमल मुथा, रत्नेश मोदी, नितेश मुथा, संजय बरबेटा,संजय चाणोदिया, राजेश भंडारी, नवीन मुरार, अभिनंदन कटकानी, नीलेश चाणोदिया, शुभम गांधी, सचिन भंडारी, विपुल सोलंकी, प्रथम बरबेटा आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!