Homeअपना शहरराजगढ़ - महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस, प्रयास करे...

राजगढ़ – महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस, प्रयास करे तो भारत को पुनः अखण्ड कर सकते है:- श्री सोलंकी…

राजगढ़। गुरूवार शाम को संघ कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों द्वारा अखण्ड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी डाॅ. आईएस डावर सहायक प्राध्यापक  शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर- राजगढ़ एवं मुख्य वक्ता संघ के विभाग सेवा प्रमुख लक्ष्मण सोलंकी रहें। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सोलंकी ने कहा कि सांस्कृतिक दृष्टि से भारत की सिमायें बहुत दुर – दुर तक फैली हुई थी। अफगानिस्तान (उपगणस्थल), नेपाल, भूटान (भद्र देश), तिब्बत (त्रिविष्टप), श्रीलंका (ताम्रपर्णी), म्यांमार (ब्रम्हदेश), पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालद्वीप यह सभी देश भारत के ही अभिन्न अंग थे। लेकिन राजनेतिक कारणों से भारत का विभाजन हो गया। यदी हम प्रयास करे तो भारत को पुनः अखण्ड कर सकते है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डाॅ. आईएस डावर द्वारा मौजुद सभी विद्यार्थीयों को कई जानकारीयां देते हुए  विद्यार्थी जिवन पर प्रकाश डाला। वहीं सभी विद्यार्थीयों को अखण्ड भारत की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान कई संघ कार्यकर्ता भी मौजुद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!