Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - पेट्रोल पम्पों पर सुविधा नही, परेशान हो रहे है उपभोक्ता,...

पेटलावद – पेट्रोल पम्पों पर सुविधा नही, परेशान हो रहे है उपभोक्ता, यहां कीचड में से गुजरने के बाद मिलता है डीजल- पेट्रोल…

गोपाल राठौड़, पेटलावद। पेट्रोल पंपो पर हवा पानी और स्वच्छता की अनिवार्यता को पंप मालिक और जिम्मेदार दोनो नजर अंदाज कर रहे है जिसके चलते उपभोक्ताओं को खासा परेशान होना पड रहा है। बदनावर मार्ग पर एक पंप पर तो कीचड से गुजरने के बाद ही पहुुॅचा जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के पंपो पर हवा ,पानी के साथ स्वच्छता का होना जरूरी है। एक को छोड सभी पंपो पर इनका पालन नही किया जा रहा है। बदनावर मार्ग पर स्थित एक पंप पर तो केवल पेट्रोल डीजल भरने का कार्य किया जाता है। न यहां छत है न स्वच्छ वातावरण ऐसे में हवा पानी की बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। पुरा परिसर कीचडमय है। ऐसे में यहां आने वाले उपभोक्ता परेशान होते रहते है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!