Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - हरतालिका तीज पर्व कल, माताजी मंदिर पर महिलाएं करेगी पुजन,...

राजगढ़ – हरतालिका तीज पर्व कल, माताजी मंदिर पर महिलाएं करेगी पुजन, पार्वती जी का हरण करने पर प्रसीद्ध हुआ हरतालिका व्रत – श्री भारद्वाज…

राजगढ़। कल गुरूवार को हरतालिका तीज पर्व है। कल बालिकांए अच्छे वर की प्राप्ती के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करेगी तो वही महिलाएं अखण्ड सुहाग की प्राप्ती हेतु। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरूषोत्तमजी भारद्वाज ने बताय कि कल हरतालिका तीज है। यह व्रत बालिकाएं अच्छे वर की प्राप्ती एवं महिलाएं अखण्ड सुहाग की प्राप्ती हेतु व्रत किया जाता है। कल दोपहर 1 बजे महिलाओं द्वारा बालू रेत का शिवलिंग, पार्वती, गणेश, सुर्य एवं चन्द्र बनाकर पुजन आरंभ किया जायेगा। पुजन के बाद महिलाओं को कथा श्रवण करवाई जायेगा। वहीं महिलाओं द्वारा उपवास रखकर रात्री जागरण किया जायेगा। ज्योतिषाचार्य श्री भारद्वाज ने बताया की आदिकाल में पार्वती द्वारा यह व्रत शिवजी की प्राप्ती हेतु किया गया था। सखीयों द्वारा पार्वती जी का हरण करने पर यह व्रत हरतालिका के नााम से प्रसिद्ध हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!