Homeअपना शहरराजगढ़ - हरतालिका तीज पर्व, महिलाओं ने बालू रेत के शिवलिंग का...

राजगढ़ – हरतालिका तीज पर्व, महिलाओं ने बालू रेत के शिवलिंग का किया पुजन, माताजी मंदिर पर श्री भारद्वाज ने करवाया कथा का श्रवण…

राजगढ़। आज गुरूवार को हरतालिका तीज पर्व पर महिलाओं द्वारा भगवान भोलेनाथ की पुजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में दोपहर को महिलाएं नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पहुंची जहां महिलाओं द्वारा बालू रेत के शिवलिंग, पार्वती, गणेश, सुर्य एवं चन्द्र बनाकर पुजन आरंभ किया गया। वहीं बालिकाओं ने अच्छे वर की प्राप्ती के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की तो वही महिलाओं द्वारा अखण्ड सुहाग की प्राप्ती हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। जिसके बाद मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरूषोेत्तमजी भारद्वाज द्वारा कथा का श्रवण करवाया गया।

ज्योतिषाचार्य श्री भारद्वाज ने बताय कि हरतालिका तीज व्रत बालिकाओं द्वारा अच्छे वर की प्राप्ती एवं महिलओं द्वारा अखण्ड सुहाग की प्राप्ती हेतु किया जाता है। आज दोपहर को महिलाओं द्वारा भगवान की पुजा अर्चना की गई। जिसके बाद उन्हें कथा का श्रवण करवाया गया है। कथा के बाद महाआरती की गई। आज महिलाओं द्वारा उपवास रखकर रात्री जागरण किया जायेगा। आदिकाल में पार्वती द्वारा यह व्रत शिवजी की प्राप्ती हेतु किया गया था। सखीयों द्वारा पार्वती जी का हरण करने पर यह व्रत हरितालीका के नााम से प्रसिद्ध हुआ। तब से यह व्रत महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!