Homeचेतक टाइम्सधार में पिछडा मोर्चा की नव नियुक्त जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों...

धार में पिछडा मोर्चा की नव नियुक्त जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न…

धार।  भारतीय जनता पार्टी पिछडा मोर्चा की नव नियुक्त जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षों की पहली बैठक जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. राज बरफा के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जिला कार्यालय मंत्री दीपक शर्मा व मोर्चे के प्रदेष सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र राठौर विषेष रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चे के जिलाध्यक्ष अषोक राठौर ने स्वागत भाषण देते हुए समस्त अतिथियों का स्वागत  किया  और  मोर्चा को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी आपने कहा कि आने वाले दिनों में मोर्चा अपनी सशक्त भूमिका का निर्वाह करेगा। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय भी कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राज बर्फा ने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र व संविधान है। जबकि अन्य दलो में यह स्थिति नही है। यहा भाजपा कार्यकर्ता अपने कार्यो के बल पर नीचे से उपर तक पार्टी में दायित्व पाता है। आपने कहा कि चुनाव में जीत का कोई पर्याय नहीं होता। आप अपनी सारी शक्ति रचनात्मक कार्यों में लगाएं। साथ ही कहा कि मोर्चे की भूमिका आगामी चुनाव में अहम रहने वाली है। इसलिए सभी एकजुटता के साथ भाजपा के लिए कार्य करे, इसके लिए मोर्चे को सक्रिय करते हुए मण्डल स्तर की कार्यकारणी का गठन शीघ्र हो और मण्डल सह बैठके भी आयोजित की जावे। साथ ही जिला पदाधिकारियों को मण्डल का प्रभारी बनाया जावे। जिससे मोर्चे की संगठनात्मक गतिविधि को ओर अधिक तेज किया जा सके। श्री बरफा ने 31 जनवरी 2018 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल आगमन पर प्रत्येक बूथ से 12 कार्यकता जो मोटर साईकल से पहुंचने वाले है इनकी जानकारी अभी से बनाकर उपलब्ध करायें। इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेष सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र राठौर ने सागर में आयोजित पिछडा वर्ग की प्रदेष कार्यकारिणी में पिछडा वर्ग आयोग के गठन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व अभिनन्दन प्रस्ताव का वाचन किया। बैठक का संचालन महामंत्री सोनु जाट ने किया व आभार महामंत्री अमीरचंद पटेल ने माना। इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारी दिनेष पाटीदार, कृष्णा दाबड, लोकेष पाटीदार, विवके गौड़, हुकुम लष्करी, वासुदेव पाटीदार, ईष्वर  प्रजापत, दिपक राठौड,  महेष जायसवाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!