Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया राष्ट्रिय...

सरदारपुर – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया राष्ट्रिय खेल दिवस, खेलों में रूचि लेकर करे अपने माता-पिता व देश का नाम करें रोशन – जिला मंत्री भूरिया…

सरदारपुर। शासकीय उत्कृष्ट खेल परिसर सरदारपुर में खेल दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र धार विकासखंड सरदारपुर व राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मेजर ध्यांचन्द के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  विधायक प्रतिनिधि व भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया रही। श्रीमती भूरिया द्वारा  मेजर ध्यांचन्द के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके जीवन के बारे में बच्चों को परिचय दिया गया तथा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद की तरह बच्चो को खेल में रुचि लेकर अपने देश व माता  पिता का नाम रोशन करने की बात कही गई। इस दौरानपाटीदार समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. भगवानसिंह पाटीदार, शा.उ.विद्यालय के प्राचार्य अग्निहोत्री, पीटीआई संजय दिक्सित, शा.कन्या शाला प्राचार्य शर्मा, धार-झाबुआ बैंक सरदारपुर प्रबंधक पाटीदार, खेल परिसर सरदारपुर अधीक्षक बघेल, नवीन गोयल फुलगांवड़ी, खेल एवं युवा कल्याण की ब्लाक समन्वयक सुनीता भाभर सहित अन्य लोग उपस्तिथ रहे। उक्त जानकारी नेहरू युवा केन्द्र के ब्लाक समन्वयक ज्वाला सोलंकी ने दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!