Homeचेतक टाइम्सहातोद - धूमधाम से मना ढोल ग्यारस का पर्व, भगवान का झूला...

हातोद – धूमधाम से मना ढोल ग्यारस का पर्व, भगवान का झूला निकला नगर भ्रमण पर…

रोहित पटेल,हातोद। ग्राम हातोद व समीप खाखेड़ी मे डोल ग्यारस का पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान कृष्ण के झूले को ग्राम समीप तालाब में भगवान को स्नान कराया गया। स्नान के बाद  भगवान कृष्ण के झूले को पूरे नगर में घुमाया गया। नगर भ्रमण पर  ग्रामीणों ने नंद के आनंद भयो जय हो कन्हैया लाल की जयकारे लगाये। नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री कृष्ण के झूले की ग्रामीणों ने अपने-अपने घर के सामने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। उक्त जानकारी गांव के रोशन पटेल ने दी। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!