Homeक्राइमराजगढ़ - पिछे का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे बदमाश, बड़े से पत्थर...

राजगढ़ – पिछे का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे बदमाश, बड़े से पत्थर से तोड़ा बिच के दरवाजे को, अंदर सो रहें दंपती और बदमाशों के बिच चले पत्थर, हजारों रूपयें की चोरी की वारदात को दिया अंजाम…

राजगढ़। नगर में एक बार फिर चोरो ने उत्पात मचाया है। चोरो ने इस बार कुक्षी रोेड़ स्थित एक मकान को निशाना बनाते हुए। हजारों की चोरी की वारदाता को अजाम दिया है। चोरो ने बड़े से पत्थर से हमला कर दरवाजे को तोड़ दिया एवं अंदर सोये दंपती से आमना – सामने होने पर चोरो ने पत्थर भी बरसाये। मिली जानकारी के अनुसार कुक्षी रोड़ पर किराये के मकान में रह रहें राजू सोनी (अक्कु भाई) जो ग्रीस का का कार्य करते है। उनके यहां रात्री में लगभग 2 बजें पिछे के दरवाजे पर अचानक बदमाशों ने हमला किया। बदमाशों ने पिछे का पहला दरवाजा तोड़कर अंदर से प्रवेश किया। जिसके बाद बिच का दरवाजा तोड़ने लगे तो दंपती ने अपनी पुरी कोशीस करते हुए दरवाजे को नही तोड़ने दिया। दंपती को हावी होता देख बदमाशों ने एक बड़ा सा पत्थर दरवाजे पर दे मारा और दरवाजा तोड़ दिया। लगभग 3 से 4 की संख्या में हथियार बदमाशों को देख दंपती घबरा गए और छत पर पहुंच गये। जहां से आसपास के लोगो को आवाज लगाने पर चोरो ने पत्थर भी मारे। चोर अंदर से सोने-चांदी चांदी के जेवराज सहीत हजारों रूपयें नगदी ले गए।व हीं पुलिस थाना राजगढ़ के एएसआई खलील अहमद पठान व अजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया व पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।

पिड़ीत राजू सोनी की पत्नि रम्भाबाई ने बताया की चोरो ने जैसे ही पिछेे का दरवाजा तोड़ा तो उसकी आवजा सुनकर में उठ गई। चोर बिच दरवाजा तोड़ रहें थे हम इधर से दरवाजे को पकड़कर रखे थे इतने में चोरो ने एक बड़ा सा पत्थर दरवाजे पर पटका और दरवाजा टुट गया। बदमाशों के पास हथियार थे तो हम डर कर छत पर भाग गये। हम उपर से चिल्लाने लगे तो चोरो ने पत्थर मारे फिर हमने भी चोरो पर पत्थर बरसाये जिसमें एक बदमाश को चोट लगी। फिर गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी आई तो चोर पिछे मक्का की फसल में  भाग गए। चोर अलमारी में रखा सोने का मंगलसुत्र, चैन व दो अंगुठी, चादी की पायजेब व करीबन 45 हजार रूपयें नगदी ले गए। सभी चोर लगभग 20 से 22 वर्ष की उम्र के होंगे के होंगे।

पुलिस थाना प्रभारी शिवराम जाट ने चर्चा में बताया की 3 से 4 बदमाश है जो हर शनिवार रात्री में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहें है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हम बदमाशों को पहचानकर लगातार उनकी तलाश कर रहें है। रात्री में लगातार पुलिस गश्त भी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!