Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - पुज्य श्री रूपेन्द्र मुनिजी म.सा. का पुण्य स्मरण दिवस मनाया,...

राजगढ़ – पुज्य श्री रूपेन्द्र मुनिजी म.सा. का पुण्य स्मरण दिवस मनाया, पुज्या श्री सुनीताजी ने कहा – बच्चों को जोड़ो पाठशाला से…

राजगढ़। आचार्य प्रवर पूज्य गुरूदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. अणु के सुशिष्य प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेन्द्र मुनिजी म.सा. कि आज्ञानुवर्ती पुज्या श्री मालव शिरोमणी मधुबाला जी म.सा. ने बताया कि आज पुज्य गुरूदेव श्री रूपेन्द्र मुनिजी म.सा. का पुण्य स्मरण दिवस है। जप, तप, त्याग से मनाया जाता है। उनके बारे में जितना बताये कम है। वो सभी को साथ में लेकर चलते है।
पुज्या श्री सुनीता जी म.सा.ने बताया की बच्चों को पाठशाल से जोड़ना चाहिए। प्रत्येक रविवार बच्चों को धर्म स्थान पर लाकर उन्हें धर्म आराधना से जोड़े व सामयिक लेकर जीनवाणी सुनना चाहिए। आज पुज्य गुरूदेव श्री रूपेन्द्र मुनि जी म.सा. का पुण्य स्मरण दिवस है। उन्हें अनेक भाषा का ज्ञान था। संस्कृत में मोखीक थोकड़े याद थे। उन्होंने अपना पूरा समय कल्याण के मार्ग पर लगाया था
स्थानक समाज से हितेश वागरेचा ने बताया कि आज दोपहर में बच्चों का शिविर था। साथ ही पांच वर्ण के एकासण चल रहें है। अनेक श्रावक – श्राविकाओं ने भाग लिया। आज म.सा. से क्षमयाचना के लिए थांदला, बड़वाह, लिमड़ी, इंदौर, नागदा, बांसवाड़ा अनेक श्री संघ पधारे थे। लिमड़ी से बाबुलाल, महेन्द्र कर्णावट व नागदा से भुपेन्द्र चौधरी ने सभी ने क्षमायाचना मांगी। अनेक श्राविकाओं ने स्तवन प्रस्तुत किया। तेले की लड़ी, एकासण, आयंबिल, नीवी कि लड़ी  चल रही है। मालव शिरोमणी पुज्या श्री मधुबाला जी म.सा. के आज तीन उपवास है एवं आगे के भाव है। अभी अनेक श्रीसंघ प्रतिदिन दर्शन करने का आ रहें है। वहीं अरिहंत सिद्ध भक्ति तप भी चल रहा है। आज सुबह प्रातः 8 से 9 पुज्य श्री रूपेन्द्र मुनिजी म.सा. के पुण्य स्मरण दिवस पर नवकार मंत्र के जाप हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!