Homeअपना शहरराजगढ़ - हड़ताल के चलते दिनभर परेशान होते रहे यात्री, नहीं चली...

राजगढ़ – हड़ताल के चलते दिनभर परेशान होते रहे यात्री, नहीं चली बसें…

राजगढ़। मध्यप्रदेश बस एसोसिएशन के आव्हान पर स्थानीय बस एसोसिएशन ने हड़ताल का पूरजोर समर्थन किया। एवं दिनभर ही बसें नहीं चली। इससे बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दोपहर में इंदौर से चार यात्री बसें नगर में पहुंची। जिन्हें स्थानीय बस चालकों ने हड़ताल के चलते यहीं रूकवा दी। हड़ताल के बावजूद बस चलाने पर उक्त बसों के चालक-परिचाल कों विरोध स्वरूप माला पहनाई एवं नारेबाजी की गई। वही देर शाम को बसें रवाना हुई। दोपहर के समय काफी देर कुक्षी, झाबुआ व इंदौर जाने के लिए यात्री धूप में परेशान होते नजर आए। चालक रईस व युनूस खान ने बताया कि शासन द्वारा जो कानून बनाएं गए है। वह बस चालकों के हितों में नहीं है। शासन को चालकों के हित में कानून बनाने चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो ऐसोसिएशन द्वारा अनिश्चित हड़ताल की जाएंगी। इस दौरान चालक चालक कालूभाई, पंकज, ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र, परिचालक सुनिल,  हरिश, जावेद, कमल, महेश, अमृत आदि उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!