Homeचेतक टाइम्सश्री गणपति अम्बिका महिला मंच का गठन, श्रीमती गौराणा अध्यक्ष मनोनित...

श्री गणपति अम्बिका महिला मंच का गठन, श्रीमती गौराणा अध्यक्ष मनोनित…

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर आगामी नवरात्रि महोत्सव को देखते हुए। प.पू. गुरूदेव पुरूषोत्तमजी भारद्वाज के सानिध्य में श्री गणपति अम्बिका महिला मंच की अध्यक्ष का मनोनय किया गया। मंच की संरक्षक श्रीमती माया भारद्वाज ने बताया की नवरात्रि महोत्सव में नगर की प्रत्येक महिला माताजी मंदिर पर उपस्थित रहती है। इसी को देखते हुए विगत 7-8 वर्षो से महिला मंच का गठन भी किया जा रहा है। वही आगामी नवरात्रि महोत्सव हेतु श्रीमती लक्ष्मीबाई (नीरू) गौराणा को महिला मंच की अध्यक्ष पद पर मानोनित किया गया है। साथ ही मंच की अन्य महिलाओं को विभीन्न दायित्व सौंपे गए है। उक्त जानकारी श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के मिडिया प्रभारी रमेश प्रजापति ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!