Homeचेतक टाइम्सबामनिया - पदाधिकारीयो की हुई बैठक, भाजपा अब पहले जैसे पार्टी नही...

बामनिया – पदाधिकारीयो की हुई बैठक, भाजपा अब पहले जैसे पार्टी नही रही हर कार्यकर्ताओ को अब जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा – श्रीमती रंजना बघेल…

झाबुआ-बामनिया से सुमित राठौड़
झाबुआ – भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ द्वारा विगत दिवस थांदला विधानसभा के महत्वपूर्ण पदाधिकारीयो की एक बैठक स्थानीय हनुमान बावडी पर आयोजित की। कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करने के लिये भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले की संगठन की प्रभारी श्रीमती रंजना बघेल मुख्य अतिथि के रुप में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं सीसीबी बैंक के अध्यक्ष गोरसिंह वसुनिया क्षैत्रीय विधायक कलसिंह भाभोर  पूर्णकालिक दिनेश गोलकर वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष फकीरचंद राठौड जिलामंत्री माया सोलंकी अजय पोरवाल जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया नगर अध्यक्ष नटवर पंवार बंटी डामोर राजु डामोर महिला मोर्चे की अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ओर पिछडा मोर्चे के अध्यक्ष संतोष सोनी आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर श्रीमती बघेल द्वारा कार्यकर्ताओ का मार्गदर्षन करते हुए कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी पहले जैसे पार्टी नही रही है अब हर कार्यकर्ता को एवं पदाधिकारी को जमीनी स्तर पर कार्य करना आवश्यक होगा। आपने कहा कि प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारीयो को संगठन की रचना अनुसार नीचे तक कार्य करना होगा। तथा केन्द्र एवं प्रदेश द्वारा निर्धारित 7 प्रमुख कार्यक्रम वर्ष में मतदान स्तर तक अनिवार्य रुप से करना होगा। आपने उपस्थित मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो को संगठनात्मक टीप्स देते हुए सक्रीय रुप से मजबुत बनाने के लिये आव्हान किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने लोकसभा प्रभारी की उपस्थिति में बनाये गये 10 प्रमुख कार्यो के प्रभारियो की जानकारी उपस्थित मंडल अध्यक्ष को देते हुए कहा कि उक्त कार्यो को अपने मंडल स्तर पर अनिवार्य एवं आवश्यक रुप से संपन्न करे। आने वाला समय हमारे लिये चुनोती वाला वर्ष है उस चुनोती ने हमे विजय प्राप्त करना है। अतः विजय का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता धरातल पर भाजपा को मजबुत कराने हेतु जुट जाये।कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष नटवर बामनिया ने किया इस अवसर पर पूर्णकालिक दिनेश गोलकर ने भी कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया। आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष फकीरचंद राठौड ने किया। उक्त जानकारी हमारे प्रतिनिधि को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंबरीष भावसार द्वारा दी गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!