Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन,...

राजगढ़ – भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन, हस्ताक्षर अभियान चलाकर भेजा शुभकामना संदेश…

राजगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा  नया बस स्टेण्ड पर पीएम मोदी का जन्म दिवस मनाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजयुमो मण्डल महामंत्री मदन चोयल ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस भाजयूमों ने सवा दिवस के रूप में आज मनाया है। वहीं नया बस स्टेण्ड पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए शुभकामनाएं सदेश आम नागरीको द्वारा एक सफेद कपड़े पर लिखे गए। जिसे दिल्ली प्रधानमंत्री जी के पास पहुंचाया जायेगा। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नवीन बानिया, सांसद प्रतिनिधी गोपाल सोनी, जनपद अध्यक्ष त्रिलोकचंद पाल, धर्मेन्द्र मण्डलोई, प्रितम ठाकुर, कमलेश निनामा, सुमित अवस्थी, राजा मकवाना,  कमलेश चौहान आदी भाजपा एवं भाजयूमों कार्यकर्ता मौजुद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!