Homeअपना शहरराजगढ़ - राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, पूर्ण गणवेश...

राजगढ़ – राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, पूर्ण गणवेश के साथ दण्ड लेकर कदमताल करते हुवे निकले स्वयं सेवक…

राजगढ़। नगर में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। लगभग 2 बजे नगर के मेला मैदान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कुल पर स्वंय सेवकों का एकत्रीकरण हुआ। एकत्रीकरण के बाद ध्वज वंदन किया गया। जिसके बाद बौद्धिक हुआ इस दौरान आयोजन में अतिथि रहें खण्ड संघचालक राजेश मूणत एवं जिला कार्यवाह हरिराम कपाशिया स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि सन 1925 में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की स्थापना विजया दशमी के दिन हुई थी। जिसके बाद यह पथ संचलन प्रतिवर्ष विजया दशमी को निकलता हैं। आज संघ की शाखाएं कई देशों में हैं। 
लगभग 4 बजे सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन निकलना प्रारम्भ हुआ जो नगर भ्रमण कर पुनः शिशु मंदिर पहुँचा। पथ संचलन में सभी स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश व दण्ड लेकर निकला। इस दौरान कई जगह पथ संचलन का स्वागत भी किया गया। वही पुलिस प्रशासन भी मुस्तेद रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!