Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल निकालेंगे प्रचार रैली, शंखनाद...

सरदारपुर – आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कल निकालेंगे प्रचार रैली, शंखनाद रेली में पहुँचने की करेंगे अपील…

सरदारपुर। राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में आप पार्टी सरदारपुर 5 नवम्बर को होने वाली चुनावी शंखनाद रेली का प्रचार करेंगी। मंगलवार सुबह आप पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रेली सरदारपुर तहसील के मार्गो से निकाली जायेंगी।  विधानसभा संयोजक सुमित सिंह चौहान ने बताया कि रेली का उद्देश्य आम आदमी को दिल्ली सरकार के द्वारा किये जा रहैं बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ, मौहल्ला क्लिनिक, किसानी, वृद्वावस्था विकलांग पेंशन से जागरूक करना एवं आम आदमी को  जोड़ कर पार्टी को मजबुती प्रदान करना हैं। भोपाल में आयोजित चुनावी शंखनाद रेली में सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से बडी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक पहूचेगे। ब्लाॅक संयोजक चौहान ने बताया कि अगले सत्र में होने वाले विधानसभा चुनाव आप पार्टी मध्यप्रदेश की सभी सीटो पर प्रत्याशी उतार कर व्यवस्था परिर्वतन की लड़ाई लड़ेगी। जिसकी घोषणा भोपाल की शंखनाद रेली में खुद राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल कर सकते हैं। आप पार्टी के कार्यकर्ता गौरव कमेडिया, आकाश डावर, निखलेष गर्ग, रविन्द्र तबियार, चुन्नीलाल गामड, कमलेश भाभर आदि कार्यकर्ताओं ने सरदारपुर विधानसभा कार्यकर्ताओं से 5 नवम्बर को भोपाल में होने वाली शंखनाद रेली को सफल बनाने की अपील की हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!