Homeअपना शहरसरदारपुर - जनहित की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बैठा भूख हड़ताल...

सरदारपुर – जनहित की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बैठा भूख हड़ताल पर, डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण…

सरदारपुर – बरमंडल। ग्राम पंचायत बरमंडल के युवा पंच एंव भाजपा कार्यकर्ता दिनेश(बबलु)
सेन जनहित से जुडी समस्याओ को लेकर मंगलवार से अनिश्चीत कालीन हडताल पर
बैठ गये। सोशल नेटवर्क पर दो दिन पहले से ही युवक के द्वारा ग्राम की
समस्याओ को लेकर की जा रही भुख हडताल को लेकर संदेश वाईरल किये जा रहे थे।
मंगलवार को करीब 12 बजे युवक पंचायत परिसर के बहार कचहरी चैक पर भुख हडताल
पर बैठ गया। दिनेश सेन ने बताया की 2013 के विधानसभा चुनाव मे वह लाबरिया
मे मुख्यमंत्री की सभा मे अपने साथीयो के साथ कांग्रेस छोडकर भाजपा मे
शामिल हुआ था। जहा पर मुख्यमंत्री ने उसका पुष्पहार से स्वागत कर ग्राम के
विकास को लेकर वादा कर उन्हे पुरा करने का आश्वासन दिया था। लेकीन आज  चार
वर्ष बाद भी किसी भी समस्या का समाधान नही किया गया। जिसमे कालीकराई बांध
कि मुख्य नहर से किसानो के हित के लिए लिप्ट एरीकेसन का वादा किया था।
मुख्यमंत्री आदर्ष गांव कन्या हाईस्कुल खोलने, व प्रा. स्वास्थ केन्द्र में
बाउड्रीवाल बनाने व जीवाझरी में तालाब बनाने की घोषणा कि थी किन्तु आज दिन
तक उक्त घोषणाओं पर अमल नही हुआ। वही बी.पी.एल. सुची में पात्र लोगो के
नाम नही होते हुए, अपात्र लोगो के नाम सुची में दर्ज हें जिसकी जांच करने
कि मंाग की थी। बबलु सेन ने शासन प्रषासन सोपे गये अनुमती आवेदन पत्र में
बताया गया कि ग्राम पंचायत बरमण्डल मे सरपंच सचिव द्वारा वर्ष 2015 से 2017
तक के निर्माण कार्यो व स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत शासकीय शोचालय
बनवाये गये इनकी जांच करने कि मुख्य मागें रखी गई। सेन ने बताया कि उक्त
कार्यो कि जांच के लिए मेने एक बार नही दस बार आवेदन दिया किन्तु आज दिनांक
तक एक भी जंाच नही हुई है। जिससे मैं आहत होकर ग्रामीणो के जन हित के लिए
मंगलवार से अनिष्चित कालीन भुखहड़ताल पर बैठ रहा हुॅ। जिसकी सुचना म.प्र. के
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ट अधिकारीयो को लिखित में दे दी
गई हैं। वही दोपहर दो बजे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र से मेडिकल आफिसर डाॅ.
प्रियंका वर्मा ने भुखहड़ताल पर बैठे बबलु सेन का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।
जिसमे सेन का स्वास्थ वर्तमान में स्वस्थ पाया गया हैं समाचार लिखे जाने तक
कोई भी वरिष्ट अधिकारी भुखहड़ताल स्थल पर नही पहुंचा था। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!