Homeअपना शहरराजगढ़ - श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति ने किया दिपावली मिलन समारोह...

राजगढ़ – श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति ने किया दिपावली मिलन समारोह का आयोजन, हमारा नगर प्रतिभाओ से युक्त गौरवशाली राजगढ़ है – तातेड़…

राजगढ़। नगर में गुरुवार को श्री राजेश्वरीउत्सव समिति द्वारा मध्यप्रदेश एवं नगर स्थापना दिवस केउपलक्ष्य पर दिपावली मिलन समारोह का आयोजन  मेला मेदान शिव वाटिका में किया गया। आयोजन में मंच पर हर वर्ग के समाज जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर  आपसी भाईचारा की मिसाल पेश कि ओर श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति के सदस्यों ने उपस्थित लोगो को गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागतकर मध्यप्रदेश व नगर स्थापना दिवस की शुभकामनाए दी। आयोजन में मंच पर भाजपा मण्डल महामंत्री डाॅ.बलबहादूर सिंह राठोर, जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, संजय बघेल, वरीष्ठ अभिभाषक रमेंशचन्द्र शर्मा,कान्तिलाल भण्डारी,अन्तिम ठाकुर,गायक राजू आंचल, पीर मोहम्मदरंगरेज, कैलाशचन्द्र जैन पीपली वाले, रमणलाल संघवी, छगन देवड़ा, मनोहर कमेड़िया, मनमोहन मकवाना, हकीमुद्दीन बोहरा, प्रवीण झूंजे, ओकारलाल दुबेला आदि वरिष्ठजन उपस्थित थे।  साथ ही मंच  पर राजगढ़ नगर के गौरव मानेजाने वाले वीर रस के कवि नगेन्द्र ठाकुर और कवि चेतनशर्मा भी उपस्थित थे। वही आयोजन में पूर्व नगर परिषद्अध्यक्ष मधुलिका तातेड़ सहित कई महिलाए भी उपस्थित थी। आयोजन में संचालन निलेश शर्मा ने किया। मंच को सम्बोधित करते हुए डां बलबहादुर सिंहराठौर,कमल यादव,अन्तिम ठाकुर, रमेशचन्द्र शर्मा,कान्तिलाल भण्डारी,,संजय बघेल, गायक राजू आंचल, कवि नगेन्द्र ठाकुर,चेतन शर्मा व श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति के मार्गदर्शक सुरेश के तातेड़ ने सभीनागरिकों को इस मध्यप्रदेश व राजगढ़ नगर स्थापना दिवसकी शुभकामनाए देते हुए नगर के लिए मंगलकामनाए प्रेषित की गई। आयोजन में  राजू आॅचल ने अपने गीत तो कवि नगेन्द्र ठाकुर व चेतन शर्मा ने अपनी ओजस्वी कविताए सुनाइ और तालिया बटोरी। श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति के मार्गदर्षक सुरेश के तातेड ने सम्बोधित करते हुए कहा हमारा नगरस्वच्छ, स्वस्थ्य,समृद्ध, सुन्दर ओर सरल बने यही हम कामनाकरतें है ओर हमारा नगर प्रतिभाओ से युक्त गौरवशाली राजगढ़ है। तातेड़ ने बताया जब कही भी बात होती है तो मैंअपने नगर की विशेष उपब्धियों की बात करता हूुॅ ओर गौरव महसूस करता हूॅ ओर तातेड़ ने कहा ओर अपेक्षा जताते हुए कि वे अपने नगर को गौरवशाली बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। ओर स्वंय राजगढ़ नगर को गौरवशाली बनाने मे सहयोग प्रदान करे। अन्त में तातेड़ ने पधारे लोगोका आभार व्यक्त किया। श्री राज राजेश्वरी उत्सव समिति के मुकेश कावड़िया, धमेन्द्र बागड़िया, कैलाश परमार, डॉ. दिनेश सतपुड़ा, विजय व्यास, मुकेश चत्तर, राजेश वर्मा, दीपकपावेचा, अर्पिष जैन, अजय शर्मा, जितेन्द्र मुरानिया, सुनिल मेहता आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!