Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ - राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक सम्पन्न,12 नवंबर को...

राजगढ़ – राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक सम्पन्न,12 नवंबर को रतलाम में आयोजित आरक्षण विरोधी रेली को सफल बनाने पर हुई चर्चा…

राजगढ़। नगर में आज राष्ट्रीय  राजपूत करणी सेना की तहसील स्तरीय बैठक राजगृही वाटीका में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर इकाई एवं तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में करणी सेना के जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सलवा ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए करणी सेना के तहसील उपाध्यक्ष के पद पर बबला ठाकुर को नियुक्त किया। वही नगर इकाई का विस्तार करते हुए करणी सेना के राजगढ़ नगर अध्यक्ष के पद पर शैलेन्द्र(सुनील) गोड़ को नियुक्त किया। वहीं बैठक में करणी सेना के जिला अध्यक्ष द्वारा 12 नवम्बर को रतलाम में आयोजित आरक्षण विरोधी रेली में अधिक से अधिक संख्या में पहुचंकर रेली को सफल बनाने की अपील की। बैठक में अंतिम ठाकुर, विक्रम बारोड़, राजविर सिंह, हुकमसिंह राजपूत, सुरेन्द्र चैहान आदी उपस्थित थे। उक्त जानकारी करणी सेना के तहसील अध्यक्ष शिवराजसिंह राठौर ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!