Homeचेतक टाइम्सपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नवाजा जाएगा इंदिरा गांधी शांति पुरुस्कार से...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नवाजा जाएगा इंदिरा गांधी शांति पुरुस्कार से…

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2004 से 2014 के बीच देश का नेतृत्व करने और वैश्विक स्तर पर भारत का औहदा बढ़ाने के लिए इस साल का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया जाएगा। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के बयान के अनुसार, सिंह को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली एक अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया। ट्रस्ट सचिव सुमन दुबे ने इस संबंध में बयान जारी कर यह जानकारी दी। इस पुरस्कार का पात्र होने के लिए एक लिखित कार्य, प्रकाशित होना चाहिए। इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गठित पैनल में इस अवॉर्ड को पाने वाले पूर्व प्राप्तकर्ता सहित प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व भी शामिल हैं। पुरस्कार के लिए प्रत्याशियों का चयन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नामांकित व्यक्तियों के पूल से चुना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!