Homeचेतक टाइम्सधार कलेक्टर ने जारी किया आदेश, कल से समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूलों का...

धार कलेक्टर ने जारी किया आदेश, कल से समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूलों का समय प्रातः 8.30 बजे से…

धार। कलेक्टर  श्रीमन् शुक्ला ने वर्तमान में शीत ऋतु के कारण तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए बच्चों की सुविधा के लिए जिले के समस्त शासकीय/अशासकीय (सी.बी.एस.ई. एवं आय.सी.एस.ई. सहित) विद्यालयों में कक्षाओं के प्रारंभ होने का समय प्रातः 8.30 बजे से निर्धारित किए जाने का आदेश जारी किया है। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि जितना समय सुबह बढ़ाया गया है, उतना ही समय आगे बढ़ाया जाए, जिससे कि अध्यापन का निर्धारित समय कम न हो। आदेश के तहत उक्त समय आज दिनांक 01 दिसम्बर 2017 से अन्य आदेश तक उक्त विद्यालयों की समस्त कक्षाएं प्रारंभ होने का समय प्रातः 8.30 बजे निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!