Homeअपना शहरराजगढ़ में निकली भव्य शौर्य यात्रा, बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लिए...

राजगढ़ में निकली भव्य शौर्य यात्रा, बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लिए शामिल हुए हिन्दू युवा, धर्म सभा का भी हुआ आयोजन…

राजगढ़। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दोपहर में 1 बजे धर्म सभा प्रारम्भ हुई। धर्म सभा मे 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस, बजरंग दल भर्ती अभियान, लवजिहाद के बारे मे बताया गया। तपश्चात दोपहर 2 बजे शौर्य यात्रा चबूतरा चोक से प्राम्भ हुई शौर्य यात्रा में सभी युवा भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे । वही मातृशक्ति दुर्गा वाहिनीकी, जिला संयोजिका मालती चौहान, धार विभाग के पालक प्रांत सहमंत्री मुकेश चौधरी, जिला सहमंत्री हरिओम श्री माली, जिला सेवा प्रमुख संजय छाजेड़, सभी प्रखंड कार्यकर्ता एवं सभी ग्राम समिति के कार्यकर्ता के साथ अन्य हिन्दू  संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही हिन्दू समाज ने न्यू बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा, पुराना बस स्टैंड पर सद्भावना मंच, शहर कांग्रेस कमेटी, लाल दरवाजा पर जल की व्यवस्था की गई थी। वही पूरा नगर भगवा पताका से लहराया नजर आ रहा था। पूरे नगर में जय श्री राम के नारों से जयघोष किया गया। शौर्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः अपने स्थान पर पहुँची। वही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। राजगढ़ थाना प्रभारी शिवराम जाट एवं सरदारपुर एस.डी.एम सिंगाड़े भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!