Homeचेतक टाइम्सदंगल की अभिनेत्री जायरा वसीम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस...

दंगल की अभिनेत्री जायरा वसीम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आज किया जायेगा कोर्ट में पेश…

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने दिल्ली-मुंबई उड़ान में सवार अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ कल रात कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति को आज शाम गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। व्यक्ति की पहचान विकास सचदेव के रूप में की गयी है।
पुलिस उपायुक्त अनिल कुम्भारे ने बताया कि विकास को आज अदालत में पेश किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर लता शिरसत ने बताया कि विकास सचदेव के खिलाफ भादंसं की धारा 354 (शीलभंग करने के इरादे से महिला पर आक्रमण या आपराधिक हमला) और अभिनेत्री के नाबालिग रहने के कारण यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। ‘दंगल’ की अभिनेत्री ने लाइव वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर खुद के साथ हुए वाकये के बारे में बताया था। मामला प्रकाश में आने के बाद एक महिला पुलिस अधिकारी को अभिनेत्री का बयान लेने के लिए होटल में भेजा गया, जहां वह ठहरी थी। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। कुम्भारे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के बारे में विस्तृत ब्यौरे की अभी प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!