Homeचेतक टाइम्सराजगढ़ -अलग-अलग स्थानों पर भाजपा के 7 प्रकोष्ठ के कार्यकताओं की हुई...

राजगढ़ -अलग-अलग स्थानों पर भाजपा के 7 प्रकोष्ठ के कार्यकताओं की हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनाई योजना, कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी प्रशिक्षण, मैदानी स्तर के कार्यकर्ता पर निर्भर करती हैं पार्टी की हार-जित – जिलाध्यक्ष सोमानी

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी के 7 अलग-अलग मोर्चो की गुरूवार को नगर में सात स्थानों पर बैठकें हुई। बैठक में प्रभारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बताई गई है। एवं आगामी आयोजन को लेकर योजना बनाई गई। इन बैठकों में एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। विशेष तौर पर राजेंद्र कॉलोनी स्थित एक गार्डन में भाजपा की बैठक हुई है। इसमें इंदौर जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, रमणलाल संघवी, मण्डल अध्यक्ष नवीन बानिया, कांतिलाल भंडारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश तातेड़, ज्ञानेंद्र मूणत, योगमाया जोशी, मंडल महामंत्री बलबहादुर सिंह आदि मंचासीन थे। जिलाध्यक्ष सोमानी ने मैदानी स्तर पर किस तरह से कार्यकर्ताओं को कार्य करना चाहिए। साथ ही मतदाताओं को पार्टी की रिति से अवगत कराएं तांकी वे पार्टी पर भरोसा करें। जिला महामंत्री सोमानी ने कहा कि सही मायने में पार्टी की हार-  जीत मैदानी स्तर पर कार्यकर्ता पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं की पूरी ईमानदारी से पार्टी के हित में कार्य करना होगा।

कार्यक्रमों को लेकर बनाई योजना – 7 अलग – अलग मोर्चो की हुई बैठकों आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जाएंगा। साथ ही 27 से 31 दिसंबर तक हितग्राही सम्मेलन व 1 से 9 जनवरी मेधावी छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन सात मोर्चा व भाजपा पार्टी द्वारा आयोजित किया जांएगा। इसको लेकर विस्तार पूर्वक योजना बनाई गई हैै।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!