Homeअपना शहरसरदारपुर - अचानक गिरा वर्षो पुराना निम का पेड़, बाल - बाल...

सरदारपुर – अचानक गिरा वर्षो पुराना निम का पेड़, बाल – बाल बचे लोग

सरदारपुर।  नगर के वार्ड क्रमांक 7 में वर्षो पुराना निम का पेड़ आज अचानक से गिर गया। गनीमत यह रही की कोई जनहानी नही हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर के वार्ड क्रमांक 7 में वर्षो पुराना निम का पेड़ जिर्णशिर्ण अवस्था में था। जिसे हटाने हेतु नागरिको द्वारा सरदारपुर एसडीएम को आवेदन भी दिया गया था। लेकिन पेड़ को नही हटाया गया। आज दोपहर बाद अचानक निम का पेड़ धराशायी हो गया। जिससे बिजली के तार भी टुट गये। निम के पेड़ के समिप ही लोग नल से पानी भर रहें थे। लेकिन गनीमत यह रही की किसी को चोट नही आई। स्थानीय निवासी दिनेश मिण्डा द्वारा उक्त मामले में मुख्यमंत्री हेल्प लाईन पर शिकायत भी की गई थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!