Homeअपना शहरसरदारपुर - नगर कांग्रेस ने निकाली भव्य वाहन रैली, युवक कांग्रेस प्रदेश...

सरदारपुर – नगर कांग्रेस ने निकाली भव्य वाहन रैली, युवक कांग्रेस प्रदेश कुणाल चौधरी ने नुक्कड़ सभा को किया सम्बोधित, भाजपा की स्थिति खराब है इसलिए प्रदेश मुखिया को प्रचार करना पड़ रहा है – कुणाल चौधरी

सरदारपुर। नगर पंचायत चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने बस स्टैंड पर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी महेश भाबर एवम समस्त पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नगर परिषद में जितने भी विकास कार्य हुए है उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा सबका साथ ओर सबका विकास का नारा देती है। लेकिन विकास सिर्फ भाजपा नेताओं का ही होता है। नगर पंचायत चुनाव में सभी जगह पर भाजपा की स्थिति खराब है। जिसके कारण प्रदेश के मुखिया को भी छोटे चुनाव में प्रचार करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सरदारपुर नगर का बहुत विकास किया है।  लेकिन भाजपा ने पूरे नगर को खोद कर रख दिया है, पेयजल योजना का शुभारंभ 2 माह पूर्व प्रभारी मंत्री द्वारा किया गया लेकिन नगर की जनता को आज तक शुद्ध पानी नही मिला है और भाजपा ने वर्ष 2012 के चुनाव के वादे ही पूरे नही किए है। नुक्कड़ सभा के बाद विशाल वाहन रैली नगर के सम्पूर्ण वार्डो में निकाली गयी जिसमे सैकड़ो वाहन शामिल थे। इस अवसर पर समस्त पार्षद प्रत्याशी, नगर के वरिष्ठ नेता, युवक कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!