Homeचेतक टाइम्सपेटलावद - गुजरात की पूर्व की सीएम व मध्यप्रदेश की नवनियुक्त ...

पेटलावद – गुजरात की पूर्व की सीएम व मध्यप्रदेश की नवनियुक्त राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का पेटलावद में हुआ भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक रहें मौजूद

गोपाल राठौड़,पेटलावद। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश की नव नियुक्त राज्यपाल आंनदी बेन पटेल  अहमदाबाद से भोपाल जाते वक्त पेटलावद पहुंची। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका स्वागत किया। श्रद्धाजंलि चौक पर नगर परिषद, नगर मंडल, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा की टीम सुबह से उनके आगमन की प्रतिक्षा कर रही थी. दोपहर में करीब 1.40 बजे उनका काफिला यहां पहुंचा. चार्टर बस में सवार पूर्व मुख्यमंत्री पटेल ने बस के गेट पर आकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया.

 इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, उपाध्यक्ष माया राजू सतोगिया, जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, पूर्व अध्यक्ष विनोद भंडारी, मंडल अध्यक्ष किर्तीश चाण¨दिया, महामंत्री राहुल शुक्ला, सोनू विश्वकर्मा,चंदन एस.भंडारी, संजय मालवी, सोनिया ओसारी, संजय भंडारी, राजू निनामा,भुरू पटेल,प्रकाश मुलेवा, अनिल मुलेवा, करण व्यास, कुंदन विश्वकर्मा, प्रबोध मोदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रखी थी. काफीले में एक दर्जन से अधिक वाहन थे. जिले के एसपी व कलेक्टर काफीले के साथ चल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!