Homeअपना शहरराजगढ़ - भारत झुंझे ने सिंगिंग में अंडर-19 की उम्र में जीता...

राजगढ़ – भारत झुंझे ने सिंगिंग में अंडर-19 की उम्र में जीता स्वर्ण पदक, अन्तर्राष्ट्रीय सिंगिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

राजगढ़। भारतीय डांस एंड म्यूजिक अस्सोसिअशन ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रथम फैडरेशन कप का आयोजन महाराष्ट्र के बलदोंना शहर के सेगाव जिलै में दिनांक 28 से 30 जनवरी तक राष्ट्रीय डांस एवं सिंगिंग की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।  जिसमें धार जिले के राजगढ़ के सिंगर भारत झुंझे ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 8 राज्यो को हराकर म.प्र. राज्य के भारत झुंझे ने सिंगिंग में अंडर 19 की उम्र में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक मिलने पर अब भारत झुंझे को अन्तर्राष्ट्रीय सिंगिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया हैं। अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की बैंकॉक में आयोजित होगी। जिसमे भारत झुंझे (इण्डिया)भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। तथा म.प्र. के प्रेसिडेंट विनोद पोरवाल ने बताया कि जिस तरह भारत झुंझे ने राष्ट्रीय प्रतियोगीत में म.प्र. और अपने राजगढ़ सहित धार जिले का नाम रोशन किया। उसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने धार जिले और राजगढ़ का और इंडिया का नाम गोरवान्वित करे। एवं अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करके अपना और अपने परिवार व अपने देश और जिले का नाम रोशन करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!