Homeअपना शहरसरदारपुर- क्रुड आईल एवं प्राकृतिक गैस की खोज के लिये ओएनजीसी कर...

सरदारपुर- क्रुड आईल एवं प्राकृतिक गैस की खोज के लिये ओएनजीसी कर रहे क्षैत्र मे सर्वे, चार माह मे आयेगी रिर्पोट, 23 राज्यो मे हो रहा सर्वे पुरा होने मे लगेगे 3 साल

सरदारपुर। देश की आबादी तेजी से बढ रही  है। वही आबादी बढने के साथ ही दो पहिया व चार पहिया वाहनो की संख्या मे भी इजाफा हुआ है। लेकीन इसमे इस्तेमाल होने वाले ईधन को लेकर कोई ठोस प्रयास नही हुये है। वाहनो मे इस्तेमाल होने वाले ईधन का 60 प्रतिशत हिस्सा हम जहा विदेश से आयात करते है तो महज 40 प्रतिशत हिस्सा अपने देश के तीन राज्यो से पुर्ति करते है। जिसमे से 25 प्रतिशत तो केवल गुजरात से एंव 15 प्रतिश तमे राजस्थान एंव असम का योगदान है। लेकीन देश के पेट्रोलियम मंत्रालय ने बढती आबादी एंव ईधन पर हमारी विदेशी निर्भरता को कम करने के दिशा मे ठोस प्रयास आरंभ कर दिये है। आने वाले तीन वर्षो मे यह तय हो जायेगा की हम अपने देश मे ही कितने प्रतिशत और ईधन तैयार कर सकते है। पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा ओएनजीसी से इन दिनो प्राकृतिक गैस एंव पेट्रोलियम पदार्थ की खोज को लेकर व्यापक स्तर पर सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे देश के 23 राज्यो मे हो रहा है।  सरदारपुर तेहसील क्षैत्र मे 28 जनवरी से इस प्रकार का सर्वे आरंभ हुआ है। करीब 16 अत्याधुनिक मशीनो से जमीन के भीतर बोर कर भुतल के काफी गहराई तक के आंकडो को एकत्रित किया जा रहा है।  ओएनजीसी के पीआरओ दशरथ भाई ने बताया की प्रथम चरण मे 2 डी सर्वे हो रहा है च्न्हिीत स्थान मे जमीन मे 100 फिट गहराई मे बोरवेल मे विस्फोट तंरगे उत्पन्न की जाती है जिन्हे जियो फोन से सेंसर के माध्यम से रिकार्ड कर 10 हजार फिट का डाटा तैयार किया जा रहा है। जिसे लैंब मे भेजा जायेगा। दशरथ भाई ने बताया की देश मे बडौदा,देहरादुन एंव दिल्ली मे लैब है जहा पर सर्वे की रिर्पोट भेजी जायेगी। 4 माह मे रिर्पोट आयेगी यदि रिर्पोट सकारात्मक होती है तो 3 डी सर्वे होगा नही तो इसे यही पर क्लोस कर दिया जायेगा।
प्रदेश मे अभी अलीराजपुर,झाबुआ जिले के साथ कुशलगढ क्षैत्र मे सर्वे हो चुका है। वही कुक्षी, इंदौर क्षैत्र मे भी सर्वे हो चुका है। अभी सर्वे टीम सरदारपुर से धार की और 13 नंबर लाईन पर यह सर्वे कर रही है। 10 दिन मे यह सर्वे पुरा हो जायेगा उसके बाद बदनावर क्षैत्र मे इस प्रकार का सर्वे होगा। पुरे प्रदेश मे सर्वे को पुरा होने मे अभी 6 से सात माह का समय लगेगा। वैसे तो 23 प्रदेशो मे इस प्रकार का सर्वे हो रहा है लेकीन जिस प्रकार के आंकडे आ रहे है उससे पता चलता है की 10 प्रतिशत क्षैत्र मे तो ईधन मिलने के संकेत शुरूआती चरण मे मिले है। बाकी लैब की रिर्पोट ही तय करेगी की किस क्षैत्र मे कितनी मात्रा मे जमीन के भीतर पेट्रो पदार्थ है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!