Homeचेतक टाइम्सआज भारत लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, दुबई में हुआ पोस्टमार्टम

आज भारत लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, दुबई में हुआ पोस्टमार्टम

मुंबई। भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के शव का दुबई में परीक्षण संपन्न हो चुका है। अब उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया में आई खबरों में इसकी जानकारी दी गई है। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी का बीती रात को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। श्रीदेवी को सोमवार को वर्सोवा के भाग्य बंग्ले में सुबह 9 से 11:30 तक श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि बोनी कपूर इस समय दुबई में ही हैं। वह अपनी पत्नी के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जरूरी कागजी काम कर रहे थे। श्रीदेवी का शव फॉरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट में रखा गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!