Homeचेतक टाइम्सअमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने माण्डू में जहाज महल,...

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने माण्डू में जहाज महल, हिण्डोला महल व जामा मजिस्जद को देखा, ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर की प्रशंसा

धार। अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी  क्लिंटन सोमवार को माण्डू पहुॅची। इस दौरान उन्होने माण्डू ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। जिसमें जहाज महल, हिण्डोला महल और जामा मस्जिद का अवलोकन किया तथा ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर प्रशांसा जाहिर की। उन्होने कहा कि अब तक देखे के पर्यटन स्थलों में से माण्डू सबसे अच्छा लगा। माण्डू की वास्तुकला को देखकर वे अतिप्रसन्न हुई। माण्डू भ्रमण के दौरान जिला प्रषासन द्वारा कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया। इस दौरान अमेरिकी के सुरक्षा अधिकारीगण, इन्दौर से आए सुरक्षा अधिकारीगण सहित अपर कलेक्टर डीके नागेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया, तहसीलदार धार शिवराम कनासे, धार मुख्यालय व स्थानीय माण्डू के पत्रकारगण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे। 
विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन के माण्डू पहुॅचने पर अपर कलेक्टर श्री डी.के. नागेन्द्र एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रायसिंह नरवरिया ने उनकी आगवानी। जहाज महल के तवेली महल में उन्होने विश्राम किया। इसके पष्चात वे महेष्वर के लिए पुनः रवाना हुई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!